Maharashtra: अकोला के पारस में रविवार को एक टीन शेड पर पुराना पेड़ गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 घायल हो गए। अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि शेड के नीचे जब एक पुराना पेड़ गिरा तो करीब 40 लोग मौजूद थे।
कलेक्टर अरोड़ा ने कहा, “शेड के नीचे लगभग 40 व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें से 36 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनमें से चार को मृत लाया गया था।” उन्होंने कहा, “बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।”
https://twitter.com/ANI/status/1645292920197746688
डिप्टी सीएम ने जताया शोक
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया। डिप्टी सीएम फडणवीस ने ट्विटर पर कहा कि ये काफी दर्दनाक है कि अकोला जिले के पारस में एक धार्मिक समारोह के लिए टिन शेड के नीचे खड़े कुछ लोगों पर एक पेड़ गिर गया। घटना में कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैं पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।बताया जा रहा है कि कुछ श्रद्धालु अकोला जिले के पारस में एक धार्मिक समारोह के लिए एकत्रित हुए थे।
और पढ़िए – NIA Raid: गजवा-ए-हिंद मामले में एनआईए ने तीन राज्यों में मारे छापे, हाथ लगीं तमाम आपत्तिजनक चीजें
डिप्टी सीएम ने कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और घायलों का समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए समन्वय कर रहे हैं। हम लगातार उनके संपर्क में हैं। घायलों के इलाज के बारे में बात करते हुए फडणवीस ने लिखा, ‘घायलों में से कुछ को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामूली चोटों का इलाज बालापुर में चल रहा है।’
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अकोला पेड़ गिरने की घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी जबकि घायलों के लिए मुफ्त चिकित्सा की जाएगी।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
8 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
10 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines