हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024: महाविकास आघाडी में 30 सीटों पर बनी सहमति, 18 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

Maharashtra Maha Vikas Aghadi Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर आज महाविकास आघाडी की अहम बैठक होगी, जिसमें तीनों पार्टियों के दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
MVA Alliance: महाविकास आघाड़ी के सदस्य शरद पवार और उद्धव ठाकरे आपस में विचार-विमर्श करते हुए

Lok Sabha Election 2024 Maha Vikas Aghadi Meeting (विनोद जगदाले, मुंबई): लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीटों के बंटवारे पर आज महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी की बैठक होगी। यह बैठक मुंबई के ट्राइडेंट होटल में बुलाई गई है, जिसमें महाविकास आघाडी के तीनों दल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव) और राकांपा (शरद) शामिल होंगे।

बैठक में शिवसेना UBT से संजय राउत, कांग्रेस से नाना पटोले, बाला साहेब थोरात, अशोक चव्हाण और NCP शरद पवार ग्रुप से सुप्रिया सुले, जितेंद्र आव्हाड मौजूद रहने की संभावना है, लेकिन इस बैठक के लिए पहली बार वंचित बहुजन आघाडी (VBA) प्रमुख प्रकाश आंबेडकर को नहीं बुलाया गया है।

 

आज नहीं हुआ फैसला तो फिर दिल्ली में होगा

सूत्रों के मुताबिक, महाविकास अघाड़ी में 48 में से 30 सीटों पर सहमति बन चुकी है। 18 सीटों पर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन आज की मीटिंग में इन सीटों पर भी सहमति बनने की उम्मीद है। महाविकास अघाडी में शामिल कांग्रेस एक भी सीट छोड़ने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

शिवसेना UBT अपने कोटे से 2 सीट छोड़ने को तैयार है। NCP पवार गुट अपने कोटे से एक सीट राजू शेट्टी की पार्टी के लिए छोड़ने को तैयार है, लेकिन अगर आज की बैठक में 18 सीटों पर फैसला नहीं हुआ तो फिर सीटों का बंटवारा दिल्ली में होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola