कुणाल कामरा को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित पैरोडी सॉन्ग गाने के बाद कुणाल से माफी की मांग की जा रही है। हालांकि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा। अजित पवार ने जो कहा था मैंने उसी को दोहराया है।
4 पेज का स्टेटमेंट
कुणाल कामरा ने 4 पन्नों की स्टेटमेंट जारी करते हुए सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है। इसमें उन्होंने न सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स और ट्रोलर्स को जवाब दिया है बल्कि उन्हें धमकाने वाले राजनीतिक शख्सियतों और शिवसेना के नेताओं पर भी पलटवार किया है। कुणाल कामरा का कहना है कि मैं एकनाथ शिंदे से माफी नहीं मांगूगा। मैंने वही कहा जो अजित पवार (पहले डिप्टी सीएम) ने एकनाथ शिंदे (दूसरे डिप्टी सीएम) के बारे में कहा था।
यह भी पढ़ें- कुणाल कामरा विवाद मामले में राहुल कनाल समेत 11 गिरफ्तार, नॉन बेलेबल धाराओं में मामला दर्ज
कई लोगों पर कसा तंज
इस विवाद के बीच कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस बयान में उन्होंने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने उन लोगों पर तंज कसा है जो उनके नंबर लीक कर रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं। कुणाल कामरा ने कहा, “मैंने जो कहा, वह बिल्कुल वही है जो हुआ है।
मीडिया पर साधा निशाना
कामरा ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाते हुए मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा मीडिया को याद रखना चाहिए कि भारत में प्रेस की आजादी 159वें स्थान पर है। मैं इस भीड़ से डरने वाला नहीं हूं और न ही छुपने वाला हूं । मैं बिस्तर के नीचे छुपकर इस विवाद के खत्म होने का इंतजार नहीं करूंगा।
समान अधिकार पर उठाए सवाल
कुणाल कामरा ने कानून की नजर सभी के समान अधिकार को लेकर सवाल उठाते हुए लिखा है, मैं पुलिस और कोर्ट का सहयोग करूंगा। कोर्ट बोलेगी तो माफी भी मांग लूंगा लेकिन क्या कानून उन लोगों के खिलाफ भी निष्पक्ष और समान रूप से लागू होगा, जिन्होंने एक मजाक से नाराज होकर तोड़फोड़ को उचित ठहराया है?
स्टूडियो तोड़ने पर दिया बयान
हेबिटेट स्टूडियो पर हमले की निंदा करते हुए उन्होंने लिखा कि एक मनोरंजन स्थल केवल एक मंच है। मेरे हास्य के लिए जिम्मेदार नहीं है, न ही उसे मेरे कहे या किए पर कोई नियंत्रण है। किसी राजनीतिक पार्टी का एक कॉमेडियन के शब्दों के लिए एक स्थल पर हमला करना उतना ही बेतुका है, जितना कि बटर चिकन अच्छा नहीं बनने पर टमाटर ले जा रहे ट्रक को पलट देना। कुणाल कामरा ने कहा कि शायद मेरे अगले शो के लिए मैं एलफिंस्टन ब्रिज या मुंबई में किसी अन्य मशहूर जगह को चुनूंगा।
यह भी पढ़ें- नागपुर हिंसा: आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने पर रोक, कोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines