इंद्रजीत सिंह मुंबई
Illegal Construction In Mumbai: मुंबई से सटे मीरा भायंदर में इस समय राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर की भरमार है। इस एक महा नगरपालिका क्षेत्र में 10 राजनीतिक पार्टियों के 121 दफ्तर हैं , हैरानी की बात है कि इसमें से 45 दफ्तर अवैध हैं जो कि सरकारी जमीन पर सड़क और नालों पर अवैध कब्जा कर बने हैं। जानकारी के मुताबिक प्रभात क्रमांक 6 में सबसे ज्यादा पार्टियों के अवैध निर्माण हैं। शहर में अवैध तरीके से बने कार्यालय, मकानों का पता लगाया जा रहा है।
58 अवैध कार्यालय
मीरा भायंदर महानगरपालिका के आंकड़ों के मुताबिक प्रभाग क्रमांक 6 में कुल 58 अवैध निर्माण हैं जिसमें 25 अवैध निर्माण राजनीतिक दलों के हैं इसके अलावा प्रभात क्रमांक 1 से लेकर 5 तक राजनीतिक दलों के क्रमशः 3,2,6,8 और 1 अवैध निर्माण हैं ।
महानगरपालिका ने अवैध निर्माण की जो सूची तैयार की है वह बेहद चौंकाने वाली है आंकड़ों के मुताबिक शहर में कुल 183 में निर्माण है जिनमें 45 अवैध निर्माण राजनीतिक पार्टियों के हैं इससे भी चौंकाने वाली बातें हैं कि इसमें सभी राजनीतिक पार्टियों शामिल हैं चाहे शिवसेना शिंदे गुट हो, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट हो बीजेपी हो, कांग्रेस हो एमएनएस हो , पीआरपी, बीवीए हो या फिर अन्य हो लेकिन सबसे ज्यादा अवैध निर्माण जिस राजनीतिक दल ने की है उसमें शिवसेना एकनाथ शिन्दे गुट का नाम सबसे ऊपर है।
यह भी पढ़े: दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा कैसे फंस गई रिक्शा चालक के चंगुल में, हो गई यौन उत्पीड़न का शिकार
शिवसेना शिंदे के 14 अवैध कार्यालय
आपको बता दें कि मीरा भायंदर में शिवसेना शिंदे के 14 अवैध कार्यालय हैं जो कि सरकारी जमीन पर बने है कहीं भी कार्यालय के दस्तावेज नहीं है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी है भाजपा नेताओं के 10 अवैध कार्यालय हैं यानि कह सकते हैं कि जिन नेताओं की जिम्मेदारी शहर में अवैध निर्माण पर लगाम लगाने की थी उन्हीं ने शहर में अवैध निर्माण कर रखा है और शहर की सुंदरता बिगड़ने में यह राजनीतिक पार्टियों सबसे आगे हैं। सरकार के इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines