Ghatkopar Hoarding Accident : घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने विशाल होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को गिरफ्तार कर लिया। उदयपुर से यह गिरफ्तारी की गई। होर्डिंग गिरने से 16 की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से घाटकोपर इलाके में होर्डिंग लगाया गया था। इस एजेंसी के निदेशक भावेश भिंडे हैं, जिन्हें मुंबई पुलिस की अपराध शाखा टीम ने गुरुवार को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : रेप केस, 21 बार जुर्माना…मुंबई होर्डिंग हादसे का आरोपी भावेश भिड़े कौन? आदेशों की धज्जियां उड़ाई, 14 ने जान गंवाई
13 मई को हुआ था हादसा
मुंबई के घाटकोपर में 13 मई को तेज आंधी और बारिश हुई थी, जिससे होर्डिंग जमीन में गिर पड़ा। बिलबोर्ड होर्डिंग के खंभे की नींव काफी कमजोर थी। कमजोर नींव की वजह से होर्डिंग टूटकर नीचे गिर गया। लोहे के होडिंग के नीचे दबकर 16 लोगों की जान चली गई और कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस मामले में मुंबई पुलिस ने विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : Mumbai Billboard Collapse: हादसे का आरोपी गायब, फोन भी स्विच ऑफ, तलाश में जुटी मुंबई पुलिस
16 मई तक चला बचाव अभियान
इस हादसे के बाद होर्डिंग के नीचे दबे लोगों को निकालने में एनडीआरएफ ने गुरुवार सुबह 10.30 बजे तक बचाव अभियान चलाया। शवों को निकालने के लिए होर्डिंग को कई जगहों से काटना पड़ा। हालांकि, अब बचाव अभियान का कार्य खत्म हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। राज्य सरकार घायलों का इलाज करवा रही है।
संबंधित खबरें
'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
18 mins ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
19 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
20 hrs agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
1 day agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
2 days ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
5 days agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
5 days agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
6 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
6 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines