महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस ने एक सीरियल किलर के मर्डर करने के तरीके का खुलासा किया। सीरियल किलर अनिल गोविंदा संदनशिव पहले महिलाओं से दोस्ती करता था, अपने प्रेम जाल में फंसाता था। फिर महिला को मिलने के बहाने जंगल में बुलाकर लूट करता था और फिर महिला की हत्या कर देता था। आरोपी ऐसी तरीके से दो महिलाओं की हत्या कर चुका था। तीसरे हत्या से पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: पुणे: चलती बाइक पर अश्लीलता करते कपल का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस
एक ही जंगल, एक ही स्क्रिप्ट
पुलिस ने बताया कि सीरियल किलर ने 2 महीने के भीतर 2 महिलाओं को एक ही जंगल मे लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या कर दी। आरोपी अनिल हत्या के लिए एक ही जंगल को चुनात था। हत्या की स्क्रिप्ट एक जैसी ही रहती थी। सिर पर पत्थर मारकर हत्या करता था फिर शव को बोरे में भरकर जंगल में छोड़ देता था।
2 मई को हुआ था पहला मर्डर
गोविंदा की खौफनाक साजिश का शिकार पहली बार गुजरात की वैजयंताबाई भोई बनी। भोई जलगांव अपने रिश्तेदार से मुलाकात करने के लिए आई थी। तभी उनकी मुलाकात सीरियल किलर अनिल संदन शिव से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई बाद यह प्यार में बदली। 2 मई को अनिल ने मीठी बातें कर वैजयंताबाई को जलगांव के एक जंगल मे बुलाया। जहां उससे लूट पाट की बाद उसे मौत के घाट उतार दिया है। 23 जुलाई को जब जंगल से चप्पलें, हड्डियां और आधार कार्ड मिले, तब जाकर सच्चाई सामने आई।
तीसरी हत्या से पहला पकड़ा गया
अनिल की दूसरी शिकार शोभा बाई रघुनाथ कोली बनीं। 25 जून को जंगल में उनका शव मिला। तकनीकी जांच में जब फोन लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली गई, तो पुलिस सीधे अनिल संदनशिव तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि तीसरी महिला शहनाज अनिल के चंगुल से बच गई। शहनाज साजिश मे फंसकर जंगल तक पहुंच गई थी। जैसे ही अनिल ने शहनाज पर हमला किया, शहनाज ने काफी चिल्लाया। तभी आसपास के लोग इकट्ठा हो गई और अनिल भाग गया।
पूछताछ जारी है…
जलगांव के एसपी डॉ. महेश्वर रेड्डी ने बताया कि आरोपी अनिल के हत्या का पैटर्न हर बार ही तरह का था। वो एक सोची-समझी रणनीति के तहत मीठी बातों और झूठ के दम पर महिलाओं को फंसाया और मौत की नींद सुलाया। “पुलिस ने अब अनिल संदनशिव को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें: पुणे में हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी पर छापा, एकनाथ खडसे के दामाद समेत 5 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
23 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines