Maharashtra Fire : महाराष्ट्र से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्रपति संभाजीनगर स्थित एक कंपनी में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। इस घटना से फैक्ट्री मालिक को काफी नुकसान पहुंचा है। जब कंपनी में बंद थी तो कैसे 6 लोग जिंदा जल गए। हालांकि, अभी तक इस घटना की वजह पता नहीं चल सकी है।
यह घटना छत्रपति संभाजीनगर स्थित एक दस्ताने बनाने वाली कंपनी में हुई है। इस कंपनी से देर रात अचानक से आग की लपटें उठने लगीं। जब कंपनी बंद थी तो कैसे 6 लोग उसकी चपेट में आ गए? स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यह घटना हुई तो उस समय कुछ लोग कंपनी के अंदर ही सो रहे थे। अचानक से आग भीषण हो गई तो कुछ लोग भाग निकले तो कुछ अंदर ही फंस गए। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने फंसे लोगों को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे बाहर नहीं निकल पाए और अंत में 6 लोग आग में जिंदा जल गए।
यह भी पढ़ें : UP Fire : हापुड़ के एक गांव में लगी भीषण आग में जिंदा जल गईं 2 नाबालिग बहनें
कंपनी के अंदर 10-15 लोग सो रहे थे
कंपनी से बाहर निकले मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर 10-15 लोग सो रहे थे। कंपनी में फंसे हुए 4 मजदूरों की पहचान भुल्ला शेख (65), कौसर शेख (26), इकबाल शेख (26) और मगरूफ शेख (25) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि आग से झुलसने वाले लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इस लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आग लगने से कंपनी के अंदर फंसे लोगों ने मदद की लगाई थी गुहार
आग पर काबू पाने के बाद अब दमकल विभाग की टीम इस घटना की असली वजह का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जब कंपनी के अंदर आग लगी थी तब अंदर फंसे लोगों ने मदद की गुहार लगाई थी। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जगे और उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को बचाने के लिए काफी प्रयास किया था, लेकिन कुछ लोग बच गए तो कुछ फंस गए। जो अंदर फंसे रहे उन्हीं लोगों की मौत हुई है।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
9 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
19 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines