(राहुल पांडे)
Eknath shinde news : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। शिंदे ने अपने गुट के सांसदों के साथ बैठक कर सभी सांसदों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं शिंदे ने महाराष्ट्र में 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। शिंदे की शिवसेना के इस दावे से आने वाले समय मे महायुति में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंस सकता है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा शिवसेना शिंदे गुट ने बरकरार रखा है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सरकारी आवास वर्षा पर सोमवार को सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक में शिंदे गुट के सभी सांसद उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सभी सांसदों ने पिछले लोकसभा चुनाव में जीती हुई 18 सीट और हारी हुई सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। शिंदे ने अपने सभी 13 सांसदों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं शिंदे अपने हर मंत्रियों को दो से तीन जिलों की जिम्मेदारी भी देंगे। बैठक के बाद सांसद राहुल शेवाले ने कहा है कि हमने सभी 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें : नवरात्रि पर महाराष्ट्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; डांडिया के लिए 9 दिन चलेंगी स्पेशल बसें-मेट्रो
शिंदे का दावे पर बीजेपी ने क्या कहा
शिवसेना के दावे पर भाजपा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महायुति महाविजय की तैयारी कर रही है। सीट बंटवारे की बात करें तो कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा उस पर अंतिम निर्णय केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड लेगा। उम्मीदवार गठबंधन के किसी भी दल का हो भाजपा उसे 51 फीसदी मतों के साथ जिताने का काम करेगी और हमारा लक्ष्य लोकसभा के 48 सीटों में से 45 सीट जीतने का है।
अजित पवार ने कहा हम गठबंधन धर्म जानते हैं
वहीं इस पर अजित पवार ने कहा कि गठबंधन का क्या धर्म होता है, एनसीपी अच्छी तरह से जानती है। हम आगामी चुनाव कितनी सीटों पर लड़ेंगे यह समय से तय कर लिया जाएगा। एनडीए के सभी दल एक साथ बैठककर इस पर निर्णय लेंगे। हमारा मकसद एनडीए के सभी उम्मीदवारों को जितवाना होगा।
शिंदे के दावे पर महाविकास आघाडी ने चुटकी
शिंदे के दावे पर महाविकास आघाडी ने चुटकी ली है। तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग अभी से मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। चाहे 22 सीट मांगें या फिर 50 सीट, चुनकर 5 भी नहीं आएंगे। अगर शिंदे अपनी सेना के लिए 22 सीट मांगेंगे तो भाजपा और अजित पवार की एनसीपी का क्या होगा ?
2019 का लोकसभा चुनाव शिवसेना और भाजपा ने साथ मिलकर लड़ा था, जिसमें 22 सीट शिवसेना के कोटे में गई थी। 25 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। शिवसेना ने 23 में 18 सीटें जीती थी। लेकिन इस बार महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर काफी बदल गई है। शिवसेना और एनसीपी दो गुटों में बंट चुकी है। दलों का एक-एक गुट भाजपा के साथ महायुति गठबंधन में शामिल है।
यह भी पढ़ें : जेल की जमीन बेचने के मामले में Ajit Pawar ने दी सफाई, कहा- ‘गृह विभाग से मेरा कोई लेना देना नहीं’
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines