कुणाल कामरा को लेकर महाराष्ट्र का सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुणाल कामरा ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं अब शिवसेना शिंदे गुट के नेता गुलाब राव पाटिल ने कुणाल को कैमरे के सामने धमकी दे डाली है। गुलाव राव पाटिल का कहना है कि अगर कुणाल कामरा ने माफी नहीं मांगी तो हम अपनी स्टाइल में उनसे बात करेंगे।
महाराष्ट्र के मंत्री का बयान
मीडिया से बातचीत के दौरान जब महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता गुलाब राव पाटिल से कुणाल कामरा के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर वो माफी नहीं मांगेंगे तो हम अपनी स्टाइल में उनको जवाब देंगे। माफी न मांगने का फैसला उनका है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शिवसेना उनको छोड़ेगी।
यह भी पढ़ें- अजित पवार ने जो कहा मैंने वही दोहराया… माफी मांगने पर कुणाल कामरा का बड़ा ऐलान
आदित्य ठाकरे को दिया जवाब
आदित्य ठाकरे के बयान पर पलटवार करते हुए गुलाब राव पाटिल ने कहा कि आदित्य ठाकरे वकील हैं और उन्होंने ही कुणाल का केस लिया होगा। अजित पवार ने कब क्या कहा उससे मतलब नहीं है। आपने जो आज कहा वो चर्चा में है। हमें वही दिख रहा है।
कुणाल को दी धमकी
गुलाब राव पाटिल का कहना है कि आप किसी को दाढ़ी बोलेंगे, रिक्शा वाला बोलेंगे, यह हम नहीं सहेंगे। अगर वो माफी नहीं मांगेंगे तो कभी बाहर तो आएंगे ना। आखिर कहां छुपेगा? सरकार और पुलिस अपना काम करेंगे और शिवसेना अपना काम करेगी।
कुणाल को सजा हो – राजू
शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने भी आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि अगर कोई असली गद्दार है, तो वो आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्री बनने के लिए गठबंधन तोड़ दिया। अगर कोई नेता अपनी मेहनत से मुख्यमंत्री बना है, वो हमारे हितों की बात करता है, तो कोई भी राह चलता इंसान उसके बारे में ऐसा कैसे बोल सकता है? कुणाल कामरा को सजा होनी चाहिए।
कंगना के खिलाफ लिया था एक्शन – रोहित पवार
NCP (शरद पवार) गुट के नेता रोहित पवार ने शिवसेना (शिंदे) पर पलटवार किया है। उनका कहना है कि जब हम सत्ता में थे, तो कंगना रनौत ने भी मुंबई की तुलना PoK से की थी। जब हमने कंगना के खिलाफ एक्शन लिया तो देवेंद्र फडणवीस ने इसका विरोध किया था।
यह भी पढ़ें- ‘मिर्ची क्यों लगी, कुणाल कामरा ने नाम तो लिया नहीं’; अदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया आई सामने
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines