Disha Salian Suicide Case SIT Enquiry: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को 3 साल से ज्यादा का वक़्त हो चुका है, लेकिन अब भी यह मामला महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है। राज्य के हर विधानसभा सेशन में दिशा सालियान का मामला सुर्खियों में रहता है, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। शिंदे सरकार का शीतकालीन सत्र आज से नागपुर में शुरू हो गया है और पहले ही दिन खबर आई कि सालियान के मौत की जांच के लिए SIT बनाई जा रही है, जिसका नेतृत्व DIG रैंक के अधिकारी करेंगे। बताया जा रहा है कि इस SIT के गठन का सामना आदित्य ठाकरे को भी करना पड़ेगा, क्योंकि दिशा सालियान के मौत को सीधे आदित्य ठाकरे से जोड़ा जाता है।
शिवसेना गुट के विधायक उठाते रहे हैं विधानसभा में मामला
नागपुर में ठंड के मौसम के बीच महाराष्ट्र सरकार के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई। सत्र के पहले ही दिन दिशा सालियान के मुद्दे पर राजनीतिक पारा चढ़ गया। खबर आई कि दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए SIT का गठन लगभग हो चुका है और DIG रैंक के अधिकारी इस SIT को लीड करेंगे। हालांकि गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले शीतकालीन सत्र के समय SIT जांच के आदेश दिये थे। कहा जा रहा है कि इस SIT के गठन से आदित्य ठाकरे की परेशानियां बढ़ेंगी, क्योंकि SIT के सवालों का जवाब उन्हें देना पड़ेगा। भाजपा के कई नेता पहले से ही इस मामले में आदित्य ठाकरे और उनके कुछ करीबियों की संलिप्तता के आरोप लगाते रहे हैं। इनमे सबसे आगे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे हैं। सबसे पहले सदन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के विधायक भरत गोगावले ने मसला उठाया था।
जून 2020 में बिल्डिंग से गिरकर हो गई थी दिशा की मौत
दिशा सालियान की मौत मामले में 3 साल बीतने के बाद भी आदित्य ठाकरे और दिशा सालियान कनेक्शन के कोई ठोस सबूत सामने नहीं आये हैं। विपक्ष का कहना है कि सरकार असल मुद्दे पर से ध्यान भटकाने के लिए हर अधिवेशन में दिशा सालियान के बहाने ठाकरे परिवार को निशाना बनाती है। राज्य के गंभीर मुद्दों से जुड़े सवालों का जवाब सरकार के पास नहीं है। सालियान के बहाने सरकार अपनी नाकामी को छिपाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि 28 साल की दिशा सालियान की जून 2020 में मुंबई की एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिर जाने पर मौत हो गई थी। दिशा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। हादसे के 5 दिन बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड किया था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines