हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नागपुर में 10 मई से सभी पेट्रोल पंप पर डिजिटल पेमेंट बंद, जानें क्या है वजह?

नागुपर में दुपहिया या चारपहिया वाहन में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गैस भरवाना है, तो अब आपको कैश देना पडे़गा। पेट्रोल पंप डीलर्स ने 10 मई से डिजिटल पेमेंट बंद करने का बड़ा फैसला लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी वजह?

विज्ञापन
Petrol Pump

मुंबई के नागपुर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए यह खबर जानना बहुत जरूरी है। बता दें कि 10 मई से दुपहिया या चार पहिया वाहनों में पेट्रोल, डीजल या सीएनजी गैस भरवाना है, तो कैश तैयार रखिए नहीं तो तेल नहीं मिलेगा। इसलिए अब आपको कैश रखना बहुत जरूरी है।

10 मई से नागपुर में पेट्रोल पंप पर नियम लागू

बता दें कि नागपुर के पेट्रोल पंप डीलर्स ने 10 मई से पेट्रोल पंप पर डिजिटल पेमेंट बंद करने का फैसला किया है। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल की सूचना पर बैंक ने पेट्रोल पंप के अकाउंट सीज कर दिए हैं इसलिए यह फैसला मजबूरन पेट्रोल पंप मालिकों को उठाना पड़ रहा है।

साइबर क्रिमिनल ने डिजिटल पेमेंट का खोला मोर्चा

साइबर क्रिमिनल ने पिछले कुछ दिनों से डिजिटल पेमेंट की तरफ अपना मोर्चा खोल दिया है। पिछले दिनों के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिस संदिग्ध बैंक अकाउंट से दूसरे अकाउंट मे पैसे ट्रांसफर हुए, उस बैंक अकाउंट को भी सीज करने के आदेश दिये हैं। इस बारे में नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल द्वारा बैंक को सूचना दी जा रही है। इसी का नुकसान पेट्रोल पंप मालिकों को उठाना पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंप मालिकों के अकाउंट सीज किए जा चुके है, जिसमें लाखों रुपये फंसे पड़े हैं।

पेट्रोल पंप पर डिजिटल पेमेंट बंद होने से इसका खामियाजा, अब आम ग्राहकों को भुगतना पड़ेगा। बैंक ने एटीएम से कैश निकालने पर अब चार्ज लगाना शुरू किया है, इसलिए बैंक से या फिर एटीएम से कैश कम निकाले जा रहे हैं।

पेट्रोल डीलर्स ने क्या बताया?

10 मई से गूगल पे, फोन पे, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से पेमेंट नहीं लिया जाएगा। ऑल महाराष्ट्र पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया की हम पहले नागपुर से डिजिटल पेमेंट लेना बंद करेंगे। इस पर सरकार कुछ हल निकाले। अगर कुछ हुआ नहीं तो आने वाले दिनों में सभी जिलों के पेट्रोल पंप पर डिजिटल पेमेंट बंद करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें