Delhi-Mumbai Expressway Jaipur Connectivity: जयपुर, दिल्ली और मुंबई से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जानकारी मिली है कि देश के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम जल्द ही पूरा हो सकता है। बता दें कि यह हाइवे बांदीकुई-जयपुर (Bandikui-Jaipur) से कनेक्ट होगा। इस एक्सप्रेसवे पर 5 इंटरचेंज बनाए जाएंगे, जिससे इस रूट पर सफर आसान हो जाएगा। बता दें कि इस हाइवे का काम 28 फरवरी तक पूरा हो सकता है।
देरी से चल रहा काम
सरकार की योजना के हिसाब से इस हाइवे का काम 2 से 3 महीने पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था। बता दें कि इस हाइवे का काम 11 नवंबर 2022 में शुरू हुआ था और इसे 9 नवंबर 2024 तक पूरा होना था। हालांकि तकनीकी कारणों से इस नेशनल हाइवे के जयपुर से बांदीकुई का काम पूरा नहीं हो पाया। अब इसे फरवरी के आखिर तक पूरा किया जा सकता है। इस हाइवे का काम पूरा हो जाने के बाद जयपुर से गुरुग्राम और दिल्ली पहुंचने में केवल 3.5 घंटे लेगेंगे। फिलहाल ये दूरी तय करने में 5:30 घंटे का समय लग सकता है।
जयपुर से सीधी कनेक्टिविटी
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 1350 किलोमीटर लंबा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 फरवरी 2023 को इसका उद्घाटन किया था। फिलहाल जयपुर से बांदीकुई नेशनल हाईवे को भी इस एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा, जिससे दिल्ली से जयपुर की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। NDTV से बातचीत के दौरान NHAI के दौसा प्रोजेक्ट डायरेक्टर बलवीर सिंह यादव ने बताया कि भारतमाला परियोजना फेज-1 में बांदीकुई से बगराना तक हाइवे को तैयार करने में कुल लागत 1368 करोड़ रुपए की रही। आगे उन्होंने बताया कि फोरलेन हाईवे का काम तेजी से हो रहा है और यह फरवरी के आखिर तक पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- पुष्पक एक्सप्रेस हादसा: ‘चिल्लाता रहा किसी ने मेरी नहीं सुनी…’ जलगांव हादसे पर यात्रियों की आपबीती
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines