हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, रवि राजा ने इस्तीफा देकर BJP का थामा दामन

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। पार्टी के नेता रवि राजा ने इस्तीफा दे दिया और अब वे बीजेपी में शामिल हो गए।

विज्ञापन
रवि राजा ने बीजेपी का थामा दामन।

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। मुंबई महानगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रवि राजा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अब वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई।

कांग्रेस के नेता और मुंबई महानगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रवि राजा ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। रवि राजा विधासभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया, जिससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें : Video: महाराष्ट्र में ‘खेला’ हो गया? इन सीटों पर महायुति-MVA की फंसी गाड़ी

विज्ञापन

टिकट नहीं मिलने से नाराज थे रवि राजा

रवि राजा ने सायन कोलीवाड़ा से टिकट मांगा था, लेकिन कांग्रेस ने इस सीट से सायन कोलीवाड़ा को चुनावी मैदान उतार दिया। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज रवि राजा ने बीजेपी जॉइन कर ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में रवि राजा को पार्टी में शामिल किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में कम सीटों पर चुनाव लड़ना BJP की मजबूरी या स्ट्रेटेजी, समझें पूरा समीकरण

महाराष्ट्र में दिलचस्प हुआ चुनावी मुकाबला

विज्ञापन

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में मतदान होगा। 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इस बार महाराष्ट्र में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि महायुति और महा विकास अघाड़ी के तीन-तीन दल आमने-सामने हैं। महायुति में बीजेपी के साथ शिंदे गुट की शिवसेना एवं अजित गुट की एनसीपी और एमवीए में कांग्रेस के साथ उद्धव गुट की शिवसेना और शरद गुट की एनसीपी शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola