हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैंने जिंदगी का लुत्फ उठाया, हार नहीं मानूंगा...', DCP के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या, शीशे पर लिखा नोट

DCP Shilwant Nandedkar Son Suicide Case: महाराष्ट्र में पुलिस अधिकारी के बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 17 साल का नाबालिग आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। उसने मौत को क्यों गले लगाया? पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Maharashtra News: महाराष्ट्र से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। छत्रपति सभाजीनगर के डीसीपी शिलवंत नांदेडकर के इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 17 साल के साहिल नांदेडकर ने आत्महत्या क्यों की? अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिलवंत नांदेडकर पुलिस उपायुक्त हेडक्वार्टर के तौर पर तैनात हैं। रविवार सुबह उनको साहिल के फंदा लगाने का पता लगा। साहिल एचएससी की पढ़ाई के साथ ही आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में जुटा था। बताया जाता है कि वह पढ़ाई में बहुत होनहार था। उसकी गिनती बैच के टॉपर विद्यार्थियों में होती थी। फंदा लगाने से पहले साहिल ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ दशहरा मनाया। जिसके बाद मजाक में कहा कि अब पढ़ने के लिए अपने कमरे में जा रहा है।

यह भी पढ़ें:मूसेवाला से लेकर बाबा सिद्दीकी मर्डर तक… बाबा महाकाल की नगरी में ही क्यों होती है लॉरेंस के गुर्गों की तलाश?

रात होने के बाद साहिल ने अपने बेडरूम के शीशे पर एक मैसेज लिखा था। जिसका घरवालों को उसकी मौत के बाद पता लगा। साहिल ने लिखा कि उसने अपने जीवन और शरीर का पूरा आनंद ले लिया है। अब फिर से जिंदगी को शुरू करना चाहता है। मैं किसी भी सूरत में हार नहीं मानूंगा। इसके बाद उसने अपने कमरे का गेट अंदर से लॉक किया और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब साहिल काफी देर तक नहीं उठा तो डीसीपी नांदेडकर बेटे को जगाने के लिए गए। लेकिन दरवाजा बंद मिला। कई देर खटखटाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

इसके बाद DCP ने खिड़की से झांककर देखा तो बेटा पंखे से लटका दिखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिवार को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और साहिल को फंदे से उतारकर सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल यह पता नहीं लग सका है कि उसने आत्महत्या क्यों की? वेदांतनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद प्रतापनगर श्मशान घाट में साहिल का अंतिम संस्कार किया गया है।

यह भी पढ़ें:बिश्नोई गैंग के वो चार गुर्गे, जिनके दम पर टिका है लॉरेंस बिश्नोई के जुर्म का साम्राज्य

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola