Bharat Gaurav Train: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है। सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी मिली। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को दिखाने के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इसके साथ ही इस ट्रेन को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल डी. नीला का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत गौरव ट्रेन आज छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शुरू हो रही है, यह अपने आप में गर्व की बात है और साथ ही यह भी जरूरी है कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का 351वां महोत्सव है। इस अवसर पर भारत गौरव ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लगभग 710 यात्रियों को लेकर उन स्थानों पर जा रही है जहां छत्रपति शिवाजी महाराज के विशेष कार्य हुए हैं। यह ट्रेन सभी यात्रियों को एक अलग अनुभव और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपने प्यार और भक्ति को दिखाने का मौका देगी।
कितने यात्री कर सकेंगे सफर?
अधिकारी ने बताया कि 710 यात्री इस सफर पर जाएंगे, जिनमें से 480 स्लीपर श्रेणी में, 190 कम्फर्ट (3AC) श्रेणी में और 40 सुपीरियर (2AC) श्रेणी में होंगे। पहले दिन ट्रेन माणगांव रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि इस 6 दिन के टूर में पहले दिन रायगढ़ किला, दूसरे दिन लाल महल, कस्बा गणपति और शिवसृष्टि, तीसरे दिन शिवनेरी, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर, चौथे दिन सतारा, प्रतापगड फोर्ट, पांचवे दिन महालक्ष्मी मंदिर और पन्हाला किला घूमाया जाएगा। इसके बाद ट्रेन मुंबई वापस आएगी।
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines