Baba Siddique Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर सियासत गर्मा गई है। इस बीच रॉ के पूर्व ऑफिसर एनके सूद के बयान पर बवाल मच गया है। एनके सूद ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की मौत पर लोग आंसू बहा रहे हैं लेकिन वह भला आदमी नहीं था। वह एक माफिया था और यूपी में होता तो बाबा योगी आदित्यनाथ ने कब का एनकाउंटर करवा दिया होता।
रॉ के पूर्व अधिकारी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की मौत से लॉ एंड ऑर्डर बेहतर होगा। यूपी के अंदर जितने जिहादी थे, अंडरवर्ल्ड वाले थे। उनका एनकाउंटर हो गया या उन्हें गोली मार दी गई। सिद्दीकी का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन था, लेकिन वह अच्छा आदमी नहीं था। शिंदे सरकार ऐसे आदमी को राजकीय सम्मान दे रही है, लेकिन मुस्लिम वोट नहीं देगा।
लॉरेंस बिश्नोई कर रहा सफाई का काम
एनके सूद ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी ली है। बाबा सिद्दीकी यूपी में होते तो बाबा ने एनकाउंटर करवा दिया होता। मुंबई में लॉरेंस बिश्नोई ने ही उसका एनकाउंटर कर दिया। बिश्नोई ने जिसे मारा वह ईमानदार व्यक्ति नहीं था। सफाई का काम कर रहा है।
सूद ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि संजय दत्त और शाहरुख खान का बेटा भी जेल गया। कैसे बच निकला, ये सब जानते हैं। बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड एक्टिव है। लॉरेंस बिश्नोई सफाई का काम कर रहा है।
बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच की कड़ी
रॉ के पूर्व अधिकारी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी के खिलाफ जांच चल रही थी। उनकी 400 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त कर ली गई थी। उसे ईडी गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही थी, उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी एक खास नेता थे। वह अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड के बीच की कड़ी थे। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले थे। अगर वह यूपी में होते तो योगी क्या करते?
सूद ने कहा कि 1993 के मुंबई ब्लास्ट के बाद सरकार ने एक कमिटी बनाई थी। कमिटी ने तीन महीने के अंदर रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट में अंडरवर्ल्ड और नेताओं के नाम थे। केंद्र में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार थी, उस सरकार ने सारे नाम निकलवा दिए ताकि उनके नेता न फंस जाएं।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines