Aryan Khan Extortion Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग्स से जुड़े मामले में दूसरे दिन की पूछताछ के लिए रविवार सुबह मुंबई सीबीआई कार्यालय पहुंचे। समीर वानखेड़े से CBI और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इसी मामले में शनिवार को पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।
वानखेड़े पर आर्यन खान को कॉर्डेलिया क्रूज मामले में फंसने से बचाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
कोर्ट ने कहा- 22 मई तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं
मामला दर्ज होने के बाद वानखेड़े की सीबीआई के सामने ये पहली पेशी थी। शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को 22 मई तक वानखेड़े के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देकर राहत प्रदान की। रविवार सुबह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचने पर वानखेड़े ने मौजूद मीडियाकर्मियों से सत्यमेव जयते कहा।
सीबीआई ने वानखेड़े समेत 5 के खिलाफ दर्ज किया है मामला
सीबीआई ने 11 मई को एनसीबी की शिकायत के आधार पर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आपराधिक साजिश, जबरन वसूली की धमकी और रिश्वतखोरी का आरोप लगाया गया था। एनसीबी सतर्कता ने कोर्डेलिया क्रूज शिप ऑपरेशन में खामियों और अनियमितताओं के बारे में चिंता जताई थी, जो वानखेड़े की निगरानी में हुई थी।
सीबीआई ने आरोप लगाया कि एनसीबी अधिकारियों ने कोर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी से बचने के लिए उनसे रिश्वत लेने की साजिश रची। आर्यन खान को एनसीबी ने अक्टूबर 2021 में क्रूज शिप पर कथित तौर पर ड्रग जब्त किए जाने के मामले में गिरफ्तार किया था। NCB की ओर से अपने आरोपों को प्रमाणित करने में विफल रहने के कारण उन्हें तीन सप्ताह बाद जमानत दे दी गई थी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines