Amravati News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ASI रैंक के पुलिस ऑफिसर की हत्या की गई है। इस पुलिस ऑफिसर की हत्या कार से कुचलकर की गई है। इतना ही नहीं, कार से कुचलने के बाद आरोपियों ने पुलिस ऑफिसर के ऊपर धारदार हथियार से कई बार वार किए। हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल ऑफिसर को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्या को हादसे बनाने की कोशिश
घटना अमरावती शहर में नवसारी के पास की है। मृतक पुलिस ऑफिसर की पहचान अब्दुल कलाम अब्दुल कदीर (54) के रूप में हुई है, जो अमरावती पुलिस कमीशनरेट के अंतर्गत वलगांव पुलिस स्टेशन में पोस्टेड थे। कुछ अज्ञात आरोपियों ने रोड एक्सीडेंट का नाटक कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले ऑफिसर को कार से कुचला और फिर उनके पेट और सीने पर धारदार हथियार से कई बार वार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी के अनुसार, इस हत्या में 5-6 लोग शामिल थे।
यह भी पढ़ें: Pune News: मुझसे शादी करोगी कहा और फिर… जानें पुणे में 3.60 करोड़ की ठगी का शिकार कैसे बनी महिला?
शहर में फैली सनसनी
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर अरविंद चावरिया घटनास्थल पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश के लिए दो पुलिस टीमें भेजी गईं। पुलिस अधिकारी की इस निर्मम हत्या के बाद अमरावती शहर में सनसनी का माहौल है। इसके साथ ही सवाल खड़ा रहा है कि जब पुलिस पर हमले हो रहे हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines