Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की एंट्री शिवसेना-भाजपा के गठबंधन में दरार डाल सकती है। दरअसल, सूत्रों के मुताबिक खबर है कि देवेंद्र फडणवीस के पास से वित्त मंत्रालय लेकर अजित पवार को दिया जा सकता है।
सूत्रों ने कहा कि अगर एनसीपी को महत्वपूर्ण वित्त विभाग का आवंटन हो जाता है तो फिर ये अजित पवार की एनसीपी के लिए बड़ी जीत होगी। वहीं, भाजपा विधायकों के चेहरे पर एक तमाचा भी होगा जो अपने नए गठबंधन सहयोगी को ज्यादा जमीन देने को तैयार नहीं हैं। बता दें कि अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बनने के बाद से फड़णवीस और शिंदे खेमे के विधायकों के बीच असंतोष की सुगबुगाहट तेज हो गई थी।
विभागों का बंटवारा ही कैबिनेट विस्तार में देरी का कारण
सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में देरी का कारण अजित पवार के खेमे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच वित्त और योजना विभागों को लेकर गतिरोध है। सूत्रों ने कहा कि अजित पवार अपनी पार्टी के लिए वित्त और सहकारी मंत्रालय चाहते हैं, लेकिन शिंदे खेमा इससे नाखुश है।
बता दें कि 10-11 जुलाई को शिंदे उनके डिप्टी फड़णवीस और अजित पवार के बीच देर रात बातचीत हुई थी। इसके बाद राकांपा के सीनियर नेता प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा कि विभागों के वितरण का मुद्दा सुलझ गया है और विभागों का आवंटन एक या दो दिन में हो जाएगा। पटेल ने पोर्टफोलियो आवंटन के मामले पर भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन में बढ़ती दरार की खबरों को खारिज कर दिया।
प्रफुल्ल पटेल की टिप्पणी उनके और अजीत पवार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शीर्ष भाजपा नेताओं के साथ बैठक के लिए दिल्ली पहुंचने के बाद आई। उन्होंने कहा, “हम यहां शिष्टाचार मुलाकात के लिए आए हैं क्योंकि अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा नेतृत्व से मुलाकात नहीं की।” उन्होंने कहा कि हम 18 जुलाई को पीएम मोदी से मिलेंगे। हमें एनडीए की बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।
2 जुलाई को अजित पवार गुट महाराष्ट्र सरकार में हुआ था शामिल
बता दें कि 2 जुलाई को शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा विभाजित हो गई थी। उनके भतीजे अजित पवार और लगभग तीन दर्जन विधायक सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन में शामिल हो गए। अजित पवार और 8 अन्य राकांपा नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा से नौ, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से नौ और राकांपा से नौ मंत्री हैं। इसमें अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र 17 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। भाजपा के सूत्रों ने कहा कि सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना नहीं है।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
21 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines