MP Weather: मध्य प्रदेश में आज भी साइक्लोन ‘मैंडूस’ का असर दिख रहा है, प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना है, जबकि कल कई जिलों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है, आलम यह रहा है कि कल दिन में भी लोग ठंड से कंपकंपाते नजर आए। कई जिलों में तो सूरज भी नहीं निकला, जिससे तापमान तेजी से नीचे लुढ़क गया।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
‘मैंडूस’ के असर के चलते प्रदेश के कई जिलों में कल बारिश हुई थी, वहीं आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज रिमझिम बारिश होने के आसार है, मौसम विभाग के मुताबिक रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में भी बारिश के आसार हैं।
बढ़ेगी ठंड
वहीं प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज भी बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आज से अब धीरे धीरे तूफान का असर भी खत्म होने लगेगा, वहीं बादल छटने से अब ठंड का एहसास भी तेज होगा। बारिश और बादल से अब तापमान में होने लगी है गिरावट ऐसे में अब आने वाले दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
तेजी से गिर रहा पारा
मौसम विभाग ने बताया कि अब प्रदेश में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन मैंडूस के असर से मध्य प्रदेश में सीजन में दूसरी बार मावठा गिरा, जबकि आज सुबह से भी भोपाल में हल्की बारिश देखने को मिली, पचमढ़ी और नौगांव हर दिन की तरह आज भी सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां का तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, वहीं प्रदेशभर में दिन का तापमान लुढ़कर 9 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जिससे दिन में भी अच्छी ठंड का एहसास होता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जैसे-जैसे तापमान में गिरावट होगी, वैसे-वैसे दिन में भी ठंड और बढ़ेगी।
संबंधित खबरें
बिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
8 mins agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 hr agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 hr agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
2 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
2 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
4 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
11 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines