MP Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन पर कल FIR दर्ज हुई थी, राजा पटेरिया पर मामला दर्ज होने के बाद आज सुबह उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है, वहीं इस मामले में अब पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी बड़ा बयान दिया है।
कमलनाथ ने बयान की निंदा
कमलनाथ ने राजा पटेरिया के बयान की निंदा की है, उनका कहना है कि ‘ वीडियो में सच्चाई तो मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं, कांग्रेस पार्टी व उसका एक-एक कार्यकर्ता बापू के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है । अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ है और इतिहास इसका गवाह है । महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई और उसी राह पर चलकर आज तक हमारा देश, देशवासी, संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित हैं, पुष्पित और पल्लवित हुये हैं ।’
प्रधानमंत्री दीर्घायु हो
कमलनाथ ने कहा कि ’45 साल के राजनैतिक जीवन में मैंने हमेशा सत्य और अहिंसा का पालन पूर्ण अंतःकरण से किया है और हमेशा करता रहूंगा। इस विषय पर कोई उंगली नही उठा सकता। आज प्रदेश में एक नेता का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, यदि उसमें लेशमात्र भी सच्चाई है तो हम ऐसे बयान की कड़ी निंदा करते हैं। मैं देश के प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना करता हूं। मैं और कांग्रेस का एक-एक सच्चा कार्यकर्ता मन, वचन और कर्म से संविधान और लोकतंत्र की मजबूती और सत्य-अहिंसा के प्रति सदैव दृढ़ और प्रतिबद्ध हैं।
बताया जा रहा है कि कमलनाथ राजा पटेरिया की गिरफ्तारी बाद मामले में कोई बड़ा एक्शन भी ले सकते हैं, फिलहाल राजा पटेरिया को हटा में उनके निज निवास से गिरफ्तार करके पन्ना लाया गया है। बता दें कि इस मामले में बीजेपी के नेताओं ने राजा पटेरिया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।
पीएम पर की थी विवादित टिप्पणी
दरअसल, दिग्विजय सिंह में सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया ने एक बैठक में सरेआम पीएम मोदी की हत्या की बात कहकर देशभर में सियासत गरमा दी है, पन्ना जिले के पवई रेस्ट हाउस में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की एक बैठक में राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बोल रहे, एक वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया कह रहे हैं कि “ये मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, और दलित, आदिवासियों का भावी जीवन खतरे में है, संविधान यदि बचाना है, तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो” हालांकि इसके बाद राजा पटेरिया अपने शब्दों को संभालते हुए कहते हैं कि ” हत्या इंदा-सेंस हराने का काम करो, क्योंकि जो जीत होती है वह कार्यकर्ता की होती है, और जो हार होती है वह सेनापति की होती है’।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
5 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
5 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
7 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines