हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP: पंचायत भवन में लड़की के साथ रंगरलियां मना रहा था सहायक सचिव, भनक लगते ही ग्रामीणों ने काट दिया बवाल

विज्ञापन

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम में एक ग्राम पंचायत सहायक सचिव ने रंगरलियां मनाने के लिए पंचायत भवन में एक लड़की को बुलाया। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने बाहर से ताला जड़ दिया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने जैसे ही गेट खोलकर दोनों को बाहर निकाला तो भीड़ ने उनपर हमला कर दिया, इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आई पुलिस की टीम को भी ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा और उनपर भी पथराव कर दिया।

ग्रामीणों ने पंचायत भवन में लगाया ताला

दरअसल ये घटना रतलाम के गांव नौलखा की है जहां पर रविवार देर रात पंचायत सहायक सचिव रामचंद्र माली ने रंगरलिया मनाने के लिए एक लड़की को बुलाया। इसकी जानकारी जैसी ही ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने भवन के गेट के बाहर ताला लगा दिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने खोला गेट, दोनों को निकाला बाहर

गांव पहुंचते ही पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी और भवन का गेट खोल दिया। पुलिस की टीम धीरे-धीरे भवन के अंदर घुसी और दोनों को बाहर लेकर आई। दोनों को देखते ही भीड़ आक्रोशित हो गई और उन्हें पीटने के लिए आगे बढ़ी। लड़की को बचाने में पुलिस ने मशक्कत की। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर सहायक सचिव माली वहां से भाग गया। वहीं पुलिस पर भी पथराव किया गया।

पुलिस जैसे-तैसे महिला को थाने लेकर आई और उसका बयान दर्ज करवाया। रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी के मुताबिक भीड़ में से जिन लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था, उन अज्ञात चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अलावा सहायक सचिव और उक्त महिला के खिलाफ भी पेटा एक्ट की धारा 7 में भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें