मंडला: एक तरफ जहां केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा और घर से पास स्कूल प्रदान करने के दावें किए जाते हैं वहीं दूसरी तरफ हर रोज़ कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसके स्कूल पास ना होने के चलते बच्चें अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे गांव या जिले में जाते हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मंडला जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें छात्र और छात्राएं नाव के सहारे और पैरों के बल पर तालाब क्रॉस करते हैं ताकि स्कूल पहुंच सकें।
बच्चों की शिक्षा नाव के भरोसे
दरअसल ये मामला प्रदेश के मंडला जिला मुख्यालय से 30 किलोमिटर दूर सुरपन नदी के उस पार के गांव दिवारा, गंगोरा की है, जहां गांव में हायर सेकेंण्ड्री स्कूल नहीं होने के चलते बच्चों को उफनती नदी में एक डोंगी के सहारे पार कर लफरा ग्राम पंचायत स्थित हायर सेकेंड्री स्कूल में जाना पड़ता है। अगर नदी में पानी कम रहता है,तो बच्चे नदी को पैदल चलकर पार करते है,जिससे स्कूल ड्रेस गीली हो जाती है। इतना ही नहीं ग्रामीणो को भी अपने रोजाना के कार्यो के लिए इसी नदी को पार करके आना जाना पड़ता है।
ग्रामीण लंबे समय से कर रहें पुल की मांग
बता दें कि ग्राम पंचायत लफरा और दिवारा के बीच सुरपन नदी बहती है,जहां पर ग्रामीण लंबे से समय से पुल की मांग कर रहे है,लेकिन यहां आज तक पुल नहीं बन पाया है, जिसके चलते लोगों को डोंगी के सहारे तो कभी पैदल आना-जाना पड़ता है।
केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कलेक्टर को दिए निर्देश
वहीं इस मामले में जब केंद्रीय राज्य मंत्री व क्षेत्र के भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के सभी कलेक्टर को उनके द्वारा निर्देशित किया गया है कि ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करें, ताकि वहां बारिश के समय या अन्य समय में आवागमन की परेशानी लोगो को न हो।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
6 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 hrs ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
10 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
11 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
12 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
12 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines