हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP News: जान जोखिम में डालकर नदी पार करके स्कूल जाने को मजबूर छात्र, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
स्कूल के छात्र

अनूपपुर: देश भर में एकतरफ जहां सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा और सड़कें भी प्रदान करने का वादा करती है वहीं दूसरी तरफ हर रोज़ कई ऐसी खबरें सामने आती है जो इस पर सवालिया निशान खड़ी कर देती है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के अनूपपुर से सामने आया है जहां पर 5 से 10 गांव के बच्चे स्कूल जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नांव के सहारे नदी पार करते हैं। इन बच्चों को नांव से ले जाने वाला नाविक भी नाबालिग है और इसे नांव चलाने का कोई अनुभव नहीं है।

शिक्षा ग्रहण करने के लिए जान जोखिम में डाल रहे बच्चे

दरअसल ये घटना अनूपपुर जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत केलहौरि की है जहां पर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए बकेली , पोड़ी, कोदयली, खाडा,मानपुर सहित अन्य गांव के बच्चे अपना जान जोखिम में डालकर रोजाना 20 रुपए किराया देकर शिक्षा ग्रहण करने सोन नदी नाव से पार कर चचाई आते हैं।

विज्ञापन

दुःखद बात यह भी है कि जिस नाव में बच्चे बैठकर पढ़ाई के लिए नदी पार करते हैं, उस नाव की नैय्या नौ सिखिया नाबालिग बच्चे पार लगाते है। इस दौरान हर पल बच्चों को इस बात का डर बना रहता है कि कहीं नाव पलट न जाए, जिससे उनके जान को खतरा हो। इस जोखिम भरे सफर के बावजूद बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते है और कई बार उन्हें गेट के बाहर ही खड़ा रहना पड़ता है।

एसडीएम ने कहा- तुरंत करेंगे कार्रवाई

विज्ञापन

वहीं इस मामले पर एसडीएम कमलेश पूरी ने कहा कि ये मामला बेहद गंभीर है और वे तुरंत मौके पर जाकर मुआयना करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे की बच्चें सुरक्षित तरीके से शिक्षा ग्रहण कर पाएं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola