बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में मंगलवार सुबह एक आयसर ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि इसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कई अन्य घायल है। मृतकों में तीन युवतियों और दो युवक शामिल है। इस दुखद हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया है और सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
मृतकों के परिजन अपने आप को अकेला ना समझें – सीएम शिवराज
बुरहानपुर हादसे पर सीएम शिवराज ने दुख व्यक्त करते हुए ट्विट किया है और लिखा है कि’ बुरहानपुर में सड़क दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!’
सीएम ने ये भी कहा कि बुरहानपुर में सड़क दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के परिवार स्वयं को अकेला न समझे। हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं।मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के साथ घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
आयसर ने ऑटो में मारी थी टक्कर
दरअसल ये घटना इंदौर इच्छावर मार्ग की है जहां पर मंगलवार सुबह एक तेज़ रफ्तार में आ रहे आयसर वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस ठोकर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए वहीं आयसर को भी भारी नुकसान हो गया। इस दर्दनाक घटना के बाद आस पास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ऑटो में से एक-एक करके शवों को बाहर निकलवाया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायलों का भी उपचार जारी है।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
33 mins agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
35 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
49 mins agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
57 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 hr agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 hr agoराज्य सभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines