हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 4 निर्माणाधीन मकानों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
अवैध

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में प्रशासन ने बिना अनुमति के करीब 2 एकड़ पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने 4 निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया।

दरअसल, जबलपुर के कठौंदा इलाके में बिना अनुमति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसे जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ध्वस्त करने की कार्रवाई की। 800 स्क्वेयर फिट पर बने चार मकानों को जमींदोज किया गया।

इसकी कीमत 60 लाख रुपए की बताई जा रही है। इस दौरान किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात रहे।

विज्ञापन

मंदसौर में जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान हादसा

मंदसौर के सुवासरा में जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान तोड़ रहे एक मजदूर की दबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रथम मंजिल की दीवार तोड़ने के दौरान मजदूर दीवार समेत नीचे गिर गया। इससे दबने से उसकी मौत हो गई। हादसा केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग के ऑफिस के सामने हुआ।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola