Motihari Muder Case Brother Announce Reward On Accused: बिहार के मोतिहारी में एक युवक ने अपने भाई के हत्यारों का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। युवक ने लोगों से अपील की है कि जो भी हत्यारों के बारे में बताएगा उसे 3 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। उसने कहा कि मेरे भाई की हत्या के बारे में किसी को कोई भी जानकारी है तो बताए।
युवक ने बताया कि अगर कोई एक शूटर के बारे में बताएगा तो उसे 1 लाख और तीनों शूटर का नाम बताने पर 3 लाख रुपए इनाम दूंगा। युवक ने यह भी कहा कि जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
यह है मामला
बता दें कि मोतिहारी में 17 अगस्त को 15 साल के छात्र लक्ष्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के एक महीने बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई। हत्या के 9 दिन बाद 25 अगस्त को लोगों ने मलंग चौक पर धरना भी दिया। हालांकि उच्चाधिकारियों की समझाइश के बाद धरना समाप्त हो गया। मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फेनहारा थानाध्यक्ष का तबादला तक कर दिया। इसके बावजूद हत्यारे अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
कोचिंग जाते समय मारी थी गोली
लक्ष्य को 17 अगस्त को कोचिंग जाते समय तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लक्ष्य राज फेनहारा क्षेत्र के मनकरवा गांव का रहने वाला था। वो अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वहीं इस मामले में मोतिहारी एसपी ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी पुलिस कई टीमें बनाई गई है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 mins agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
49 mins agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 hr agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 hr agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
7 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
10 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
11 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines