Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में एक रिश्वतखोर कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवाज योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) में घर दिलाने के नाम पर रिश्वत का बड़ा खेल चल रहा है। वहीं रिश्वत लेते और पांच-पांच सौ के नोट गिनते हुए कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है। कर्मचारी को हटाने के लिए पत्र लिखा गया है।
योजना के नाम पर खुलेआम रिश्वत का खेल
आपको बता दें कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना चल रही है। इसके तहत गरीबों को आवास दिए जाने हैं, लेकिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रिश्वत का खेल शुरू हो गया है। इसी का एक उदाहरण है मेरठ का रिश्वत लेते हुए यह वीडियो। दरअसल, मेरठ से रिश्वत लेते हुए एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो डूडा (District Urban Development Agency) के कर्मचारी का बताया जा रहा है।
पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया और वायरल किया
वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति कुछ नोट गिनकर कंप्यूटर पर काम कर रहे एक कर्मचारी को देता है। नोट पांच-पांच सौ के हैं। उसके बाद कर्मचारी नोटों को अपनी जेब में रख लेता है। वहीं पास में खड़ा कोई व्यक्ति ने पूरा रिश्वत कांड अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। बाद में इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।
मेरठ जिलाधिकारी ने निदेशालय को लिखा पत्र
मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि वायरल हुए वीडियो में जो कर्मचारी पैसे लेते हुए दिख रहा है, वह संविदा कर्मचारी है। आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति निदेशायल से होती है। कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आउटसोर्सिंग एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड करने के लिए निदेशालय को पत्र लिखा गया है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 min agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
9 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
9 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
20 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
22 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines