Man Digs Tunnel Steal Oil IOCL Pipeline In Delhi: दिल्ली के द्वारका से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने आईओसीएल की पाइपलाइन से तेल चोरी करने के लिए सुरंग खोद डाली। इसके बाद पाइपलाइन से तेल निकालने की मशीन लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईओसीएल ने 4 अक्टूबर को इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड ने 4 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि 29 सितंबर को निरीक्षण के दौरान सामने आया कि दिल्ली-पानीपत खंड से तेल चोरी किया जा रहा था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। जांच में सामने आया कि यह चोरी पोचनपुर गांव में हो रही है। इसके बाद पुलिस उस स्थान पर पहुंची जहां से तेल चोरी किया जा रहा था।
ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पाइपलाइन को ड्रिल कर दो प्लास्टिक पाइपों को खोदकर एक सुरंग खोद दी गई थी। जो उस स्थान से 40 मीटर दूर जमीन पर खुलती थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि राकेश नामक युवक ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पेट्रोलियम और खनिज पाइपलाइन संशोधन अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान रोकथाम अधिनियम और आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस को शक है कि इस कारनामे उसके साथ और भी लोग हो सकते हैं इसलिए पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ में जुटी है।
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
20 mins agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
22 mins agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
56 mins agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
2 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
3 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
5 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
6 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
8 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
8 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines