नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने मुंबई ब्लास्ट के आतंकी याकूब मेमन की कब्र से लाइटिंग हटा दी है। मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई बीजेपी के आरोप के बाद की है। बीजेपी का आरोप है कि उद्धव सरकार के कार्यकाल में याकूब मेमन के कब्र के चारों ओर मार्बल और LED लाइट्स लगाई गईं।
बीजेपी नेता नेता राम कदम ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी जारी करते हुए उद्धव सरकार पर हमला किया। महाराष्ट्र BJP विधायक राम कदम ने सवाल किया कि ‘पाकिस्तान के इशारे पर 1993 के बॉम्बे बम धमाकों को अंजाम देने वाले आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र उद्धव ठाकरे के CM होने पर मजार में बदल गई। क्या यही है मुंबई के लिए उनका प्यार, देशभक्ति? उन्हें मुंबई की जनता से माफी मांगनी चाहिए।’
आपको बता दें कि 1993 मुंबई ब्लास्ट का दोषी याकूब मेमन को 2015 में फांसी की सजा दी गई थी। जिसके बाद उसे 30 जुलाई 2015 को दक्षिण मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया गया था। याकूब इकलौता दोषी था जिसे फांसी की सजा दी गई थी। अब उसी याकूब की कब्र को मजार में तब्दील करने की कोशिश होने लगी। मार्बल स्टोन से बनी इस कब्र पर एलईडी बत्तियां लगाई गईं जो हमेशा जलती रहती थी और 24 घंटे इसकी पहरेदारी होती थी।
गौरतलब है कि 12 मार्च 1993 को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के इशारे पर मुंबई में सीरियल बम धमाके किए गए थे। इस धमाके में 257 लोगों की मौतें हो गई थी जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
संबंधित खबरें
JNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
30 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 hr ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
3 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
3 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines