हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Income Tax Raid: महाराष्ट्र के जालना में स्टील कंपनी मालिक के पास मिला काला खजाना, IT की रेड में मिली करीब 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति

विज्ञापन

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के जालना और औरंगाबाद में आयकर विभाग (Income Tax) ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में 58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना बरामद किया गया है। साथ ही IT की रेड में करीब 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति भी मिली है।

आईटी ने ये रेड औरंगाबाद में एक बिल्डर और जालना में स्टील उत्पादन करने वाली दो कंपनियों में किया है। जिनके नाम SRJ Peety Steels Pvt. Ltd. और Kalika Steel Alloys Pvt. Ltd है।

और पढ़िए – सोना फिर उछला, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर में लेटेस्ट रेट

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि इन दोनों कंपनियों में 1 अगस्त से 8 अगस्त के बीच ये छापेमारी की गई। जिसके बाद कंपनी से भारी मात्रा में कैश और सोना बरामद किया गया। नगद पैसे गिनने में 13 घंटे से ज्यादा का समय लगा।

छापेमारी के दौरान इस ऑपरेशन को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। इस बात की आधिकारिक जानकारी किसी को नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ये कारोबारी लंबे समय से आयकर विभाग के निशाने पर था। आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि जालना के 4 स्टील कंपनी के व्यवहार में अनियमितता है। पुख्ता सूचना के बाद आयकर विभाग के करीब 400 अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कारोबारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

 

 

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola