Police Constable Giving CPR to Snake: इंसान को दिल का दौरा पड़ता है तो मौके पर उसको CPR दिया जाता है, लेकिन कभी जानवर को CPR देते हुए देखा है क्या? ऐसा हुआ है, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक सांप की जान CPR देकर बचाई गई। पुलिस वाले ने मुंह से CPR देकर सांप की जान बचाई। इस घटना का वीडियो देखकर लोग भी चौंक गए। कमेंट करके सांप की लाइफ बचाने के लिए जहां पुलिस वाले की तारीफ कर रहे हैं और उसके इस अनोखे कारनामे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस वीडियो को री-शेयर भी किया है।
<
>
करीब 500 सांपों का रेस्क्यू कर चुके अतुल
बात हो रही है मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में तैनात पुलिस कांस्टेबल अतुल शर्मा की, जो इन दिनों सेमरी हरचंद की तवा कॉलोनी में तैनात है। वीडियो में वे मुंह से ऑक्सीजन देकर सांप को CPR देने की कोशिश करते दिख रहे हैं। 3 से 4 बार CPR देने के बाद सांप जी उठता है और वह सांसें लेने लगता है। यह देखकर अतुल शर्मा भी खुश हो जाते हैं। 2008 से लेकर अभी तक अतुल लगभग 500 सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। अतुल बताते हैं कि उन्होंने सांप को रेस्क्यू करना डिस्कवरी चैनल देखकर सीखा है। एक सांप को उन्होंने दम तोड़ते देखा था, उसके बाद उन्होंने सांपों को रेस्क्यू करने की मुहिम शुरू की।
यह भी पढ़ें: बेशर्म दंपति! सरेआम बेंच पर कर रहा था सेक्स, लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा
पानी में पाइप लाइन में घुस गया था सांप
अतुल शर्मा ने बताया कि उन्हें पानी की पाइप लाइन में सांप होने की जानकारी मिली थी, जिसे निकालने के लिए लोगों ने पाइप लाइन में कीटनाशक पानी में मिलाकर डाल दिया। इससे सांप बेहोश हो गया। जब उन्होंने सांप को पाइप लाइन से निकाला तो वह अचेत अवस्था में था। उसे देखते ही वह समझ गए थे कि सांप बेहोश है। उन्होंने उसे हाथ में लिया और उसे मुंह से ऑक्सीजन दी। जैसे ही उसे ऑक्सीजन मिली, उसने आंखें खोल ली। वह मुंह खोलकर सांस लेने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोग चौंक गए। उन्होंने सांप की लाइफ बचने पर तालियां भी बजाई। इसके बाद उन्होंने सांप को जंगल में छोड़ दिया।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
31 mins agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
14 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
18 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
18 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
19 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines