Shivraj Singh Chauhan Target on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपने अमेरिका दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने टेक्सास के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जहां RSS और भाजपा पर हमला बोला। वहीं भारत में बेरोजगारी की परेशानी को बताते हुए चीन की तारीफ की। अब राहुल गांधी के इस बयान ने भारत में सियासी जंग शुरू कर दी। भाजपा की तरफ से लगातार राहुल गांधी के बयान की अलोचना की जा रही है। अब राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा से भाजपा सांसद शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है।
देश की छवि खराब करना
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जी, छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता है। संघ के स्वयंसेवक (RSS) अपना हर एक पल देश को समर्पित कर देश का निर्माण करते हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के लगातार तीसरी बार हारने के बाद कुंठित हो गए हैं। राहुल गांधी नेताप्रतिपक्ष है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि देश के बाहर, देश की छवि खराब करना, देशद्रोह जैसा अपराध है।
यह भी पढ़ें: इंदौर बल्ला कांड में आकाश विजयवर्गीय दोषी या बरी? अदालत का आया बड़ा फैसला
भारत से जुड़ नहीं सके राहुल गांधी
केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निकालकर भी राहुल गांधी भारत से जुड़ नहीं सके। पीएम नरेंद्र मोदी से सभी प्यार करते हैं। इसलिए वह लगातार तीसरी बार लोगों ने उन पर विश्वास दिखाया है। वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने भी राहुल गांधी के चीन की तारीफ करने वाले बयान की काफी अलोचना की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तान कमजोर दिखाना राहुल गांधी की आदत है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines