Ujjain man second marriage: दूसरी बार शादी करने में कई बातों को देखने पड़ता है और जब पहली पत्नी जिंदा हो तो तब तो यह मामला और गंभीर हो जाता है। हालांकि, एक मामला लोकल काउंसलिंग और मैडिटेशन सर्विसेज के पास पहुंचा है, जो अब चर्चा में है। दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का है, जहां के एक व्यक्ति ने हाल ही में अपनी पहली पत्नी के जीवित होने के बावजूद दूसरी बार शादी की है। इस शादी को लेकर तब और बातें होने लगी, जब तीनों कैसे एक साथ रह सकेंगे, इसको लेकर निर्णय हुआ।
अब पति दोनों पत्नियों के साथ हर महीने नें 15-15 दिन बिताएगा। दूसरी बार शादी करने के बाद, न तो पुरुष और न ही उसकी पहली पत्नी अलग होना चाहते थे और अंततः मामला लोकल काउंसलिंग और मैडिटेशन सर्विसेज के पास पहुंचा और उनसे राय मांगी गई कि इस मुद्दे को कैसे हल किया जा सकता है? और अंत में सभी पक्षों को खुश करके भेजा गया।
साथ ही लिया गया ये निर्णय
आखिरकार एक निर्णय निकाला गया था कि आदमी एक महीने में 15-15 दिन दोनों पत्नियों के साथ रहेगा। इसके अतिरिक्त, यह निर्णय लिया गया कि व्यक्ति की पहली शादी से एक बच्चा है, तो वह बच्चे का भी खर्च वहन करेगा।
तलाक लेना चाहती थी पहली पत्नी, लेकिन
News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने 15 साल पहले पहली बार शादी की थी और कुछ ही समय बाद दोनों माता-पिता बन गए। हालांकि, पति और पत्नी के बीच अक्सर बहस होती थी जो इस हद तक बढ़ जाती थी कि उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी। हालांकि, अलग होने से पहले, कानूनी विवाद के दौरान उस व्यक्ति ने दूसरी बार शादी की और जब उसे पता चला कि उसने फिर से शादी कर ली है, तो उसकी पहली पत्नी उसके पास वापस लौट आई क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ रहे।
दूसरी पत्नी हो गई नाराज
वहीं, मामला और बढ़ गया क्योंकि शख्स की दूसरी पत्नी उसकी पहली पत्नी को घर पर देखकर नाराज हो गई और वह अपने पैतृक घर वापस लौट आई। बाद में उस व्यक्ति और उसकी पहली पत्नी के बीच और भी बहसें हुईं, जिसके बाद उसने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस इस मुद्दे को हल नहीं कर सकी, तो स्थानीय परामर्श को मदद के लिए बुलाया गया और एक समाधान मिला जो सभी के लिए संतोषजनक था।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
19 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines