हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सिर्फ दो टमाटरों की वजह से दोस्त ना रहे तीन दोस्त; ले ली चौथे की जान

विज्ञापन

Murder Over Two Tomatoes, इंदौर: पिछले कुछ दिनों से टमाटर की कीमत ने देश में हा-हाकार मचा रखी है,, मगर इनकी कीमत जान से भी ज्यादा हो जाएगा-किसी ने सोचा भी नहीं होगा। मध्य प्रदेश के इंदौर से ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां सिर्फ 2 टमाटरों ने एक युवक की जान ले ली। इसके बाद दोस्त दोस्त ना रहे और उन पर कातिल का ठप्पा लग गया। हालांकि यह अलग बात है कि जान वो भी नहीं लेना चाहते थे, मगर हाथापाई में खीर कौन बांटता है? इसी तरह इन दोस्तों में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई और इसी बीच मौत हो गई।

मामला इंदौर की जीएनटी मार्केट का है। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक युवक सब्जी का ठेला लगाता है। बीते दिन वह मुकेश और दो दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। खा-पीकर चलते वक्त मुकेश ने सब्जी के ठेले से दो टमाटर उठा लिए। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई और धक्का-मुक्की में मुकेश का सिर फुटपाथ के तीखे कोने पर जा लगा। इसके बाद तीनों दोस्त उसे खून से लथपथ और बेसुध हालत में छोड़ भागे। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों ने घायल मुकेश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

इस राज का पता संदिग्ध हालात में युवक की मौत की जांच कर रही पुलिस ने किया है। दरअसल, जिस जगह से उठाकर मुकेश को अस्पताल पहुंचाया गया था, वहां के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर ऐसा कोई सुराग नहीं मिला। बाद में एक मुखबिर की तरफ से सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक-एक करके मुकेश के तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इसी दौरान आरोपियों में से एक के साथ शराब पीने के दौरान ठेले से दो टमाटर उठा लिए जाने को लेकर विवाद की बात सामने आई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola