Swachhta Survey-2024: केंद्र सरकार की तरफ से स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। रिपोर्ट की पहली लिस्ट में देश के सबसे साफ शहरों के बारे में बताया गया, जिसमें अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ ने सभी को पीछे छोड़कर सबसे आगे निकल गए। वहीं, अब स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की रिपोर्ट की दूसरी लिस्ट जारी की गई है, जिसमें देश के सुपर स्वच्छ सिटी के बारे में बताया गया है। इस साल भी इंदौर सबसे निकलते हुए लगातार 8वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है। सुपर स्वच्छ सिटी की लिस्ट में इंदौर जहां पहले स्थान पर है, वहीं सूरत दूसरे स्थान पर और नवी मुंबई तीसरे नंबर पर है।
इंदौर समेत इन शहरों को मिला खास खिताब
इंदौर नगर निगम, उनके सफाईकर्मियों की मेहनत और आम लोगों में स्वच्छता जागरूकता ने एक बार फिर से इंदौर को न सिर्फ देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया, बल्कि स्वच्छ सिटी का खिताब भी जीतवाया है। इंदौर के अलावा सूरत, नवी मुंबई और विजयवाड़ा ने भी सुपर स्वच्छ सिटी का खिताब जीता है। वहीं, भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी का खिताब मिला है।
दूसरे शहरों को सिखाएंगे सफाई का पाठ
इतना हीनहीं, इंदौर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता कासर्वोच्चय सम्मान देते हुए स्वच्छ सिटी का खिताब दिया है। इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव नेराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से अवार्ड के रूप में ये सम्मान लिया है। अवॉर्ड लेते हुए मेयरपुष्यमित्र ने शहर के लोगों को बधाई दी और कहा कि इस बार के रिजल्ट पहले के मुकाबले काफीअच्छे आए हैं। इस बार सरकार ने इंदौर शहर को एक अलग ही लीग में रखा था। यहां भी इंदौर टॉप पर रहा। उन्होंने आगे कहा कि अब इंदौर दूसरे शहरों के लिए स्वच्छता का मॉडल बनकर उन्हें सफाई का पाठ पढ़ाएगा।
यह भी पढ़ें: 12500 सफाई कर्मचारी दिन में करते हैं 7 घंटे सफाई, यूं ही नहीं इंदौर से आगे निकला अहमदाबाद
स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की रिपोर्ट मेंआबादी के अनुसार भी सुपर स्वच्छ लीग सिटीज लिस्ट जारी की गईहै,। जो कुछ इस तरह से है:-
3 से 10 लाख पापुलेशन केटेगरी वाली सुपर स्वच्छ लीग सिटीज
- नोएडा
- चंडीगढ़
- मैसूरु
- उज्जैन
- गांधीनगर
- गुंटूर
50 हजार से लेकर 3 लाख पापुलेशन केटेगरी वाले सुपर स्वच्छ लीग सिटीज
- नई दिल्ली (NDMC)
- तिरुपति
- अंबिकापुर
- लोनावला
20 हजार से लेकर 50 हजार पापुलेशन केटेगरी वाले सुपर स्वच्छ लीग सिटीज
- वीटा
- सासवड
- डोलली प्रवरा
- डूंगरपुर
20 हजार से कम पापुलेशन वाले केटेगरी वाले सुपर स्वच्छ लीग सिटीज
- पंचगनी
- पाटन
- पन्हाला
- बिश्रामपुर
- बुधनी
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
4 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
7 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
8 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
9 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines