Sonam Raghuvanshi Bail hearing latest update: हाई प्रोफाइल राजा सोनम हनीमून मर्डर केस में सोनम की जमानत पर आज शिलांग के सोहरा कोर्ट में सुनवाई है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि हमने अपने वकील के माध्यम से सोनम की जमानत पर आपत्ति लगाई है. सोनम को अगर जमानत मिल जाती है तो ये मेघालय पुलिस की बड़ी हार होगी. इस केस में पहले तीन लोगों को जमानत मिल चुकी हैं हो सकता है इसका फायदा सोनम को मिल जाए. सोनम का परिवार अब हमें धोखा दे रहा है.गोविंद ने हमारे परिवार से रिश्ता तोड़ दिया. सोनम अब परिवार से जेल से बातचीत कर रही है. गोविंद का परिवार सोनम की जमानत पर मदद कर रहा है. भगवान से यही विनती है सोनम को जमानत नहीं मिले..
प्राइवेट वकील ने लगाई है जमानत अर्जी
विपिन रघुवंशी ने बताया कि सोनम के लिए सरकारी वकील ने जमानत अर्जी नहीं बल्कि प्राइवेट वकील ने लगाई हैं. इसका मतलब साफ है उसका परिवार मदद कर रहा होगा. राजा रघुवंशी का परिवार आज सोनम की जमानत पर शिलांग से पल पल अपडेट ले रहा है. जेल में बंद सोनम और राज कुशवाह समेत पांचों आरोपियों की जमानत पर शिलांग की सोहरा कोर्ट में सुनवाई होगी. शिलांग पुलिस आरोपियों की जमानत का विरोध कर रही है. पुलिस ने केस में पेश की चार्जशीट में कुल 90 लोगों को गवाह बनाया गया है. ट्रायल अभी तक शुरू नहीं हुआ है.
चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सायम ने कहा, चार्जशीट में पुलिस ने सोनम रघुवंशी को मास्टरमाइंड तथा राज कुशवाह और उसके तीनों दोस्तों को सह आरोपी करार दिया. सबूतों को मिटाने के आरोपों को तीन अन्य सह आरोपियों के खिलाफ बाद में चार्जशीट फाइल करने की बात कही गई है.
सोनम रघुवंशी ने हनीमून पर पति राजा की हत्या की योजना कैसे बनाई? मेघालय पुलिस की ओर से दर्ज 790 पन्नों की चार्जशीट में इसपर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. चार्जशीट के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने पहले भी तीन बार राज कुशवाहा संग मिलकर पति राजा की हत्या के तीन असफल प्रयास किए थे. चार्जशीट में सोनम रघुवंशी को मुख्यारोपी, राज कुशवाहा और उसके तीन अन्य दोस्तों विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के नाम हैं.
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines