हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

15 अगस्त से अस्तित्व में आएगा MP का 53वां जिला, शिवराज सरकार ने जारी किया आदेश, तीन तहसीलें शामिल

विज्ञापन
shivraj govt mp new district

MP New District Mauganj: मध्य प्रदेश का 53वां जिला 15 अगस्त से अस्तित्व में आ जाएगा। शिवराज सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल अब तक प्रदेश में 52 जिले थे। जबकि अब मऊगंज 53वां जिला होगा। इसके अलावा सीएम शिवराज ने नागदा को 54वां जिला बनाने की घोषणा भी कर दी है।

मऊगंज में शामिल होंगी तीन तहसीलें

शिवराज सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि रीवा से अलग होकर मऊगंज 53वां जिला बनेगा। जिसमें तीन तहसीलें हनुमना, नईगढ़ी और मऊगंज शामिल होगी। मऊंगज ही नए जिले का जिला मुख्यालय होगा। जहां कलेक्टर एसपी बैठेंगे। 15 अगस्त को मऊगंज तहसील मुख्यालय पर झंडा वंदन होगा।

सीएम शिवराज ने 4 मार्च को की थी घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार मार्च को प्रदेश में 53वें जिले की सौगात दी थी। जहां सीएम ने रीवा से अलग करके मऊगंज को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। मऊगंज रीवा जिले की एक तहसील थी। बता दें कि मऊगंज को लंबे समय से जिला बनाने की मांग की जा रही थी। मऊगंज की रीवा जिला मुख्यालय से दूरी 80 किलोमीटर दूर थी। बता दें कि मऊगंज जिले की सीमा उत्तर प्रदेश और रीवा से लगेगी।

विज्ञापन

प्रदेश में 54वां जिला भी बनेगा

खास बात यह है कि प्रदेश को 54वें जिले की सौगात भी मिल गई है। उज्जैन जिले से अलग करके नागदा को प्रदेश का 54वां जिला बनाया जाएगा। हालांकि यह जिला अस्तित्व में कब से आएगा। फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी देखें: Shivraj Singh Chouhan ने बदली अपनी Facebook प्रोफाइल, लोगों से की ये अपील

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola