हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अचानक बिजली हुई गुल तो खंभे पर चढ़ गए विधायक, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल

विज्ञापन

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर में बिजली लाइन को जोड़ने कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल मंगलवार को सुबह खुद ही बिजली के खंभे पर चढ़ गए। वह ग्रामीणों की मदद से काटी गई बिजली लाइन की सप्लाई को जुड़वाने लगे। विधायक का बिजली के पोल पर चढ़ कर बिजली लाइन जुड़वाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के काठोदी गांव का के बाहर खेतों का है। बताया गया है कि, सोमवार की रात कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो अभियान यात्रा लेकर कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल काठोदी गांव पहुंचे थे। रात के समय वहां बिजली नहीं थी। विधायक के पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि, बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने की वजह से बिजली कंपनी ने उनके गांव की बिजली सप्लाई काट दी है।

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सुबह होने के बाद मंगलवार को कांग्रेस विधायक ने खुद ही बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली सप्लाई जोड़ दी। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विधायक के द्वारा बिजली के खंभे पर चढ़ना और लाइट जुड़वाना भारी जोखिम का काम था।

विज्ञापन

इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं विधायक जंडेल

इस दौरान कोई अनहोनी घटना भी हो सकती थी। लेकिन, कांग्रेस विधायक जंडेल के लिए इस तरह का जोखिम भरा काम करना न तो पहली बार है और ना ही जोखिम भरा क्योंकि, विधायक जंडेल इस तरह के करतब आए दिन लोगों को दिखाते रहते हैं। पहले वह चंबल नहर में कूदकर गेट तोड़ने के मामले में जेल भी जा चुके हैं।

 विधायक ने कही ये बात

इस बारे में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का कहना है कि, बिजली बिल जमा नहीं कर पाने की वजह से बिजली कंपनी के द्वारा इस गांव की लाइट काट दी गई। मैंने इस संबंध में बिजली कंपनी के आला अधिकारियों से बात भी की लेकिन, वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि, उन्हें ऊपर से निर्देश मिले हैं कि, हर हाल में बकाया बिजली बिल जमा कराया जाए, श्योपुर का किसान पहले बाढ़ के हालातों का सामना कर चुका है।

विज्ञापन

बे-मौसम बारिश से उनकी फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। अब फसल कटकर आएगी तब किसान बिल जमा कर पाएगा लेकिन, मनमानी के चलते बिजली कंपनी ने उनके गांव और खेतों की बिजली सप्लाई काट दी है, जिसे मैंने जोड़ दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola