श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर (Sheopur) जिले में स्थित कूनो नेशनल (Kuno National Park) पार्क के बड़े बाड़े से तेंदुए के बाहर निकलते ही राष्ट्रीय कूनो अभ्यारण के अधिकारियों ने रविवार को दो मादा चीता ‘आशा’ और ‘तब्लिसी’ को रिलीज कर दिया है। अब तक 3 नर और 2 मादा चीतों को छोटे बाडों से बड़े बाड़े में रिलीज किया जा चुका है। शेष तीन मादा चीतों को सोमवार को रिलीज किया जा सकता है।
बता दें कि, पिछले 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से राष्ट्रीय कूनो अभ्यारण में 8 चीते लाए गए थे। लंबे इंतजार के बाद चीता टास्क फोर्स के अधिकारियों ने सबसे पहले दो चीतों को बड़े-बाडे में रिलीज किया था। इसके साथ ही उनकी गतिविधि देखकर चीता टास्क फोर्स ने एक और नर चीते को कुछ दिन के अंतराल के बाद रिलीज कर दिया।
खूंखार तेंदुआ बन रहा था परेशानी
5 मादा चीतों को रिलीज नहीं किया जा रहा था, इसके पीछे की वजह बाड़े में मौजूद खूंखार तेंदुआ था, जिसे पिछले शनिवार को वन विभाग द्वारा बांस से बनी सीढी से होकर बाड़े से बाहर निकल दिया गया। इसके बाद कूनो के अधिकारियों ने देरी किए बगैर, टास्क फोर्स के अधिकारियों से चर्चा करके, दो मादा चीतों को रविवार को रिलीज कर दिया।
बताया गया है कि, बांकी 3 मादा चीतों को सोमवार को रिलीज किया जा सकता है। इस बारे में राष्ट्रीय कूनो पालपुर अभयारण्य के डीएफओ प्रकाश वर्मा से फोन पर दो बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines