हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मगरमच्छ का शिकार बना नाबालिग, रेस्क्यू के दौरान मिला कटा हुआ पैर

विज्ञापन

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में जिले में 2 दिन पहले नदी में नहा रहे 14 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। किशोर को जबड़े से पकड़कर पानी में खींचकर ले गया।

इसकी 2 दिन से तलाश की जा रही थी। वहीं बुधवार को नदी किनारे उसका सिर्फ एक पैर ही मिला है जिसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई है। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला रघुनाथपुर थाना इलाके के रिझेंटा गांव के पास चंबल नहर का है। जहां 14 वर्षीय दिलीप केवट नदी किनारे नहा रहा था। इस दौरान एक मगरमच्छ आया और उसने बालक को अपने जबड़े में पकड़ लिया। फिर मगरमच्छ उसे नदी में लेकर चला गया। जिसकी तलाश परिजनों दो दिन से कर रह थे।

विज्ञापन

वहीं बुधवार को नदी किनारे शरीर से हुआ अलग एक पैर मिला जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, पुलिस बाकी के शरीर की तलाश में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola