शिखिल ब्यौहार, भोपाल: मध्य प्रदेश में भाजपा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव की शपथ ग्रहण को लेकर सियासत शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान ने आरोप लगाया है कि लगभग 9 अक्टूबर से आचार संहिता लगी थी, तब से ही प्रदेश का कामकाज और विकास प्रभावित है। इस दौरान उन्होंने दो डिप्टी और सीएम के शपथ लेने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि सिर्फ दो डिप्टी और सीएम प्रदेश कैसे चलाएंगे।
भाजपा में मंत्री पद को लेकर घमासान
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की इस अंदरूनी राजनीति का खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। इस इवेंट की सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है। वहीं, बीते 2 महीने से अरबों के विकास कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जनता को उम्मीद थी नई सरकार के द्वारा कैबिनेट विस्तार के साथ प्रदेश को गति मिलेगी, लेकिन बीजेपी में तो मंत्री पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं, अगले 15 दिनों तक भी प्रदेश को मंत्री मिलने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें- MP शपथ ग्रहण समारोह; मोहन यादव ने ली सीएम पद की शपथ, शुक्ला-देवड़ा बने डिप्टी सीएम
कांग्रेस के दावों पर बीजेपी का पलटवार
वहीं, कांग्रेस के इन दावों को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की मनो स्थिति खराब हो चुकी है और कांग्रेस कलह से जूझ रही है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि जल्द ही कैबिनेट का गठन कर दिया जाएगा तथा डबल इंजन की सरकार दोगुनी रफ्तार से काम करेगी।
कांग्रेस हमारी नहीं, अपनी चिंता करे
आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस हमारी नहीं, अपनी पार्टी की चिंता करे। वहीं, सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ग्रहण कर लिया है। इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
15 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
18 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
20 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
22 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
22 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
23 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
3 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines