Traffic Rules Lesson In School: एमपी की मोहन यादव सरकार विकास के साथ-साथ राज्य के अंदर शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है। बच्चों को आम पढ़ाई के अलावा अब यातायात के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।
इसी के तहत प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में अब यातायात के नियमों के पाठ को भी जोड़ा जाएगा। स्कूली बच्चों को छोटी कक्षाओं से ही यातायात के नियमों का पाठ पढेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग पाठयक्रम में इसको शामिल करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
मंगलवार को यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दी। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि बड़े होने पर कोई चीज सीखने से अच्छा है, बचपन से ही छोटे-छोटे पाठ के जरिए बच्चों को सीख दी जाए।
नई शिक्षा नीति में शामिल
बाल मन के समय से ही अगर कोई बात सिखाई जाए तो बेहतर रूप से वह समझ आती है। यातायात के नियमों का पालन कैसे होता ह और कैसे नियमों का उल्लंघन होता है, इन सभी बातों को बच्चों को सिखाना एक अच्छी बात है।
नई शिक्षा नीति भी यही कहती है। बहुत सी बातें जैसे संस्कृति बाल मन में ही बच्चों को सिखाई जाए तो वह बिना किसी दबाव के इन सब चीजों को सीख जाते हैं। इसी दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें- MP के स्कूलों में की जाएगी टेबलेट के जरिए शिक्षा व्यवस्था पर निगरानी, कर्मचारियों की ट्रेनिंग शुरू
ये भी पढ़ें- ’11 दिसंबर को मध्य प्रदेश में बनेगा गीता पाठ का विश्व रिकार्ड’, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines