Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रीवा जिले में बारिश से सनराइज पब्लिक स्कूल की दीवार गिर गई, जिसके मलबे में 4 जिंदगियां दब गईं। सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
काफी पुरानी है स्कूल की बिल्डिंग
यह घटना रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ में स्थित प्राइवेट सनराइज पब्लिक स्कूल में घटी। इस स्कूल में शनिवार को बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, तभी एक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से चार मासूम बच्चों की जान चली गई। इस घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि स्कूल की बिल्डिंग काफी पुरानी है। बारिश की वजह से दीवारों में नमी थी, जिससे यह हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें : MP के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सीएम मोहन यादव का रक्षाबंधन से पहले बड़ा ऐलान
मलबे से निकाले गए शव
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी। डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। इस हादसे के बाद प्रशासन ने पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में दबे बच्चों का शव बाहर निकाला। वहीं, इस दुर्घटना में घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार के नक्शे कदम पर मोहन सरकार, मिली ये नई जिम्मेदारी
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
दीवार के मलबे के नीचे और भी बच्चों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव से रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
8 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines