हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rewa Regional Industry Conclave में होगा 'बायर-सेलर मीट', जाने क्या है CM मोहन यादव का विजन

Rewa Regional Industry Conclave Update: मध्य प्रदेश में 5वां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव रीवा में 23 अक्टूबर आयोजित किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव में ‘वाइब्रेंट विंध्य’ बायर-सेलर मीट का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Rewa Regional Industry Conclave Update: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्यगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य में कई इंवेस्टमेंट इवेंट का आयोजन किया गया। इसी कड़ी के तहत राज्य में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सीरीज की शुरुआत की गई। प्रदेश में अब तक कुल 4 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित हो चुके हैं। 5वां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव रीवा में 23 अक्टूबर आयोजित किया जाएगा। रीवा कॉन्क्लेव के दौरान ‘वाइब्रेंट विंध्य’ बायर-सेलर मीट होगा। इससे राज्य में संतुलित और समान आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।

2500 से ज्यादा उद्यमी होंगे शामिल

सीएम मोहन यादव रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के जरिए प्रदेश को औद्योगिक हब के तौर पर विकसित कर रहे हैं। राज्य सरकार के इस लक्ष्य को हासिल करने में रीवा में होने वाला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव महत्वपूर्ण योगदान देगा। रीवा में होने वाली बायर-सेलर मीट से विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। इस मीट में 2500 से ज्यादा उद्यमी शामिल होंगे। बायर-सेलर मीट न केवल व्यावसायिक साझेदारियों को बढ़ावा देने का मंच है, बल्कि अलग-अलग राज्यों के उद्यमियों को एक प्लेटफॉर्म उतारना भी है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में MP के इंजीनियर की मौत, CM मोहन यादव ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलान

बिजनेस अपॉर्चूनिटीज पर होगी चर्चा

इस मीट का खास फोकस व्यावसायिक साझेदारियों के लिए बैठकों का आयोजन हैं। यहां रीवा समेत विंध्य क्षेत्र के स्थानीय और बाहरी राज्यों के उद्यमी बिजनेस अपॉर्चूनिटीज पर विस्तार से चर्चा कर करेंगे। इस मीट में उद्यमी एक दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, जिससे बिजनेस के नए रास्ते खुलेंगे। इस बायर-सेलर मीट में 10 से ज्यादा राज्यों के उद्यमी शामिल होंगे, जिसमें राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा शामिल है। इससे बिजनेस के नेटवर्क को मजबूती मिलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें