Rewa Airport Got Operating License: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के ओद्योगिक के लिए काम किया जा रहा है। एक ओर जहां राज्य में निवेश और कंपनियों के यूनिट की स्थपना की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ राज्य में सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। इसी मुहीम के तहत राज्य सरकार की एक कोशिश पूरी हुई, दरअसल रीवा एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की तरफ से संचालन लाइसेंस मिल गया है। इस बात की जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दी है।
हवाई यात्रा का सपना सकार
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जल्द ही विंध्य क्षेत्र के नागरिकों का हवाई यात्रा का सपना पूरा होने वाला है। क्योंकि DGCA से रीवा एयरपोर्ट को फ्लाइट संचालन लाइसेंस मिल गया है। यह विंध्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक सफलता है। अब रीवा एयरपोर्ट पर आधिकारिक रूप से पैसेंजर और कार्गो फ्लाइट्स का संचालन होगा। इससे विंध्य क्षेत्र को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से विकास की नई दिशा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: MP की ये यूनिवर्सिटी बनी देश की डिजिटल मार्कशीट और डिग्री देने वाली पहली संस्था
कनेक्टिविटी में आएगा सुधार
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट के जरिए अब विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी में भी सुधार आएगा। इसके साथ ही यह एयरपोर्ट मध्य प्रदेश के आर्थिक विस्तार और विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। यह लाइसेंस मिलने के बाद जल्द ही रीवा एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। इससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रीवा एयरपोर्ट का संचालन इस क्षेत्र के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
44 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
14 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines