हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

रेल यात्रियों को फिर झेलनी होगी परेशानी, इस कारण से कुल 43 ट्रेनों को करना पड़ा रद्द

विज्ञापन

भोपाल: मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खास खबर सामने आई है। प्रदेश की राजधानी भोपाल से चलने वाली और होकर गुजरने वाली 19 ट्रेनों को रेलवे ने निरस्त कर दिया है। रेलवे के इस निर्णय से सफर करने वाले और पहले से रिजर्वेशन करवा चुके यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि रेलवे के इस फैसले के बाद अब यात्रियों की यात्रा कैसिंल हो गई है। वहीं कैंसिल पीरियड के दौरान रिजर्वेशन को कैंसिल करवाकर उन्हें कैश वापस लेना पड़ेगा।

इन कारणों से  ट्रेन रहेंगी कैंसिल

मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल से चलने और गुजरने वाली करीब 19 ट्रेनें सोमवार से कैंसिल कर दिया गया है। प्रदेश के जबलपुर मंडल को मिलाकर कुल 43 ट्रेन कैंसिल रहेंगी। रेल प्रशासन द्वारा मालखेड़ी-महादेवखेड़ी स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के काम के चलते ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

कैंसिल ट्रनों में नर्मदा, राज्यरानी, बिलासपुर, विंध्याचल, सिंगरौली, हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने इस रूट से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों के रूट भी बदले गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें