Pune High Profile Hit And Run Case Update: पुणे के हाई प्रोफाइल हिट एंड रन मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है, मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली अश्विनी कोष्टा और उनके दोस्त को टक्कर मारने वाले नाबालिग को जमानत मिल गई है। हालांकि अश्विनी कोष्टा के परिवार ने हादसे को अंजाम देने वाले बिल्डर के बेटे को जमानत दिए जाने पर विरोध जताया है। इसके साथ ही अश्विनी के परिवार ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
फेमस बिल्डर के बेटे ने मारी टक्कर
जबलपुर की रहने वाली 25 साल की अश्विनी कोष्टा 19 मई को अपने दोस्त के साथ बाइक पर पार्टी से घर लौट रही थी। उसी समय पुणे शहर के कल्याणी नगर के पास एक फेमस बिल्डर के 17 साल के बेटे ने तेज रफ्तार में अपनी पोर्शे टेक्कन कार से अश्विनी कोष्टा की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अश्विनी कोष्टा और उनके दोस्त की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को भी गिरफ्तार लिया था, जिसे सोमवार को जमानत मिल गई।
यह भी पढ़ें: MP में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी! दतिया देश का तीसरा सबसे गर्म जिला, हीट वेव पर 3 दिन का अलर्ट जारी
लड़ाई लड़ने को तैयार है अश्विनी का परिवार
मृतका अश्विनी कोष्टा के परिवार ने आरोपी नाबालिग के जमानत पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि वह हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। मृतका अश्विनी कोष्टा पुणे की सॉफ्टवेयर कंपनी में 2 साल से काम काम कर रही थी। हादसे में अश्विन की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर हाल बुरा है। अश्विनी की डेड बॉडी को जबलपुर लाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines