PM Modi Visit Shahdol: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भोपाल के अलावा शहडोल के दौरे पर भी जाने वाले थे। लेकिन पीएम मोदी का शहडोल दौरा भारी बारिश की चेतावनी के बाद रद्द कर दिया गया है। खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी है।
बारिश की वजह से रद्द हुआ दौरा
सीएम शिवराज ने बताया कि कल 27 जून को भारी बारिश की संभावनाओं के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहडोल के लालपुर और पकरिया का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है, भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो यह प्रधानमंत्री चाहते हैं, इसलिए भारी बारिश की संभावनाओं के चलते आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो इसलिए यह दौरा स्थगित किया जा रहा है। हालांकि सीएम ने कहा कि ये दौरा कैंसिल नहीं हुआ है। जल्द मौसम की स्थिति देख कर आगे की तारीख तय की जाएगी। जनता निराश ना हो प्रधानमंत्री जी जरूर आएंगे इसकी तारीख तय की जाएगी। लेकिन भोपाल का दौरा यथावत रहेगा।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1673287390750978050?s=20
कल शहडोल का था प्रोग्राम
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शहडोल के लालपुर और पकरिया गांव जाने वाले थे, भोपाल के बाद पीएम को शहडोल जाना था। जहां उन्हें वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान गौरव यात्रा का समापन करना था और साथ ही 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड धारकों को वितरण कार्यक्रम भी था। इसके अलावा प्रधानमंत्री सिकल एनीमिया कन्ट्रोल मिशन कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले थे, जबकि प्रधानमंत्री पकरियां गांव में पहुंचकर जनजाति समुदाय के लोगों के साथ संवाद और भोजन भी करते। लेकिन फिलहाल ये दौरा रद्द कर दिया गया है।
भोपाल आएंगे पीएम मोदी
हालांकि भोपाल का दौरा पहले की तरह यथावथ रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय समय के मुताबिक भोपाल पहुंचेंगे। लेकिन शहडोल का दौरा रद्द रहेगा। ऐसे में राजधानी में सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह ही रहेगी
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
16 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines