PM Modi Pakaria village: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल के पकरिया गांव पहुंचे जहां उन्होंने जन जातीय समुदाय के लोगों के साथ देशी अंदाज में बातचीत की। इस दौरान सीएम शिवराज भी उनकी साथ मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने लगाई खाट पंचायत
पीएम मोदी का शहडोल के पकरिया गांव में बिल्कुल देशी अंदाज नजर आया। यहां उन्होंने खाट पंचायत लगाई। जहां सबसे पहले उनका आदिवासी परंपरा के अनुसार स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया। पीएम मोदी ने गांवों के फुटबॉल खिलाड़ियों, स्वसहायता समूह, लखपति दीदियों, सहित स्थानीय जनजातीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। जिससे सभी लोग बेहद खुश नजर आए ।
प्रधानमंत्री ने इन लोगों से उनके संघर्ष की कहानी भी सुनी। आदिवासी लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना और उज्जवला योजना से जुड़े कामों को लेकर बताया कि इन योजनाओं से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
मैं सच की गारंटी देता हूं
संवाद के दौरान पीएम मोदी से एक महिला ने पूछा कि आप तो 27 जून को यहां आने वाले थे। लेकिन नहीं आ पाए थे। लेकिन अब जब आए हैं तो हमें बहुत अच्छा लगा है। जिस पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं हमेशा सच्ची गारंटी देता हूं। झूठी कभी नहीं देता। इस दौरान पीएम मोदी ने कई अन्य लोगों से बातचीत की। जबकि एक छोटे बच्चे को दुलार भी किया।
पीएम मोदी ने इस दौरान पकरिया गांव में आदिवासी भाई-बहनों के साथ भोजन भी किया। पीएम के लिए खास तौर पर पारंपरिक भोजन बनाए गए थे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लगातार उनके साथ मौजूद रहे। पीएम पकरिया गांव से पहले जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट रवाना हुए जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
9 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines